Parliament Winter Session Live: राज्यसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Spread the love

संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामा जारी है। राज्यसभा में विपक्ष द्वारा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है। वहीं लोकसभा में कांग्रेस ने ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की मांग की है। इस बीच संसद भवन परिसर में कांग्रेस के सदस्यों ने तिरंगा और फूल लेकर विरोध प्रदर्शन किया।  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद हैं।

भाजपा के साथियों को आईना रखना होगा: मनोज झा

राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा एमपी मनोज कुमार झा ने कहा, “…संसद के न चलने के लिए हमारे भाजपा के साथियों को आईना रखना होगा। दोनों पक्षों को आगे बढ़ना होगा लेकिन सत्ता पक्ष को कुछ ज्यादा आगे बढ़ना होगा।”

 

 

किरेन रिजिजू ने कहा- सोरोस और कांग्रेस के बीच क्या संबंध?

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी दल पर जमकर हमला बोला। कहा, “सोरोस और कांग्रेस के बीच क्या संबंध है? इसका खुलासा होना चाहिए…कांग्रेस को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए…”

 

विपक्ष ने सदन की गरिमा गिराई-रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा कि 72 साल बाद किसान का बेटा उपराष्ट्रपति बना। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष का नाटक है। विपक्ष नेसदन की गरिमा गिराई है।

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

राज्यसभा में आज भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा होने लगा। जोरदार हंगाने के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

संसद के बाहर प्रदर्शन

विपक्ष ने सरकार के खिलाफ संसद के बाहर प्रदर्शन किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं।

गुलाब का फूल और तिरंगा

दिल्ली: संसद परिसर में एक अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में कांग्रेस सांसदों ने NDA सांसदों को गुलाब का फूल और तिरंगा दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *